पलामू, सितम्बर 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एससी-एसटी में शामिल किए जाने की मांग को लेकर कुड़मी समाज की ओर शनिवार को बुलाए गए रेल टेका, डहर छेका आंदोलन का पलामू प्रमंडल में मिला-जुला देखने को मिला। सुबह डाल्टनगंज होकर गुजरने वाली पलामू एक्सप्रेस, सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस, चोपन-रांची एक्सप्रेस और जीडीआर पैसेंजर अपने समय पर गंतव्य की ओर रवाना हुई। बरकाकाना-वाराणसी बीडीएम पैसेंजर ट्रेन को रायकोले स्टेशन के पास रोक दिया गया। बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर को रद्द कर दिया गया। चोपन-रांची पैसेंजर गढ़वा रोड में खड़ी रही जबकि जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस को गढ़वा रोड से सिगसीगी, जपला, डेहरी ऑन सोन और गया मार्ग होते हुए हावड़ा भेजा गया। इसी तरह झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को टोरी-लोहरदगा होकर रांची भेजा गया, रांची-चोपन एक्सप्रेस को भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.