बिजनौर, मार्च 26 -- रेल चेंजिग एंड वैल्डिंग के लिए स्योहारा रेलवे स्टेशन के समीप रेल मार्ग डेढ़ घंटे बंद रहा। जिससे चलते ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। ट्रेनों को समीप के स्टेशनों पर रोका गया। मंगलवार को स्योहारा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पर कुछ क्रेक आ गए थे। जिसके चलते पीडब्लूआई ने डेढ़ घंटे का रेल चंेजिग एंड वैल्डिंग के ब्रेक लिया था। जो छह बजकर 20 मिनट पर लिया गया था। जिसके चलते एक लाइन पर ट्रेनों का आवागमन चला और एक लाइन पर काम किया गया। रात सात बजकर 50 मिनट पर ब्लाक खोल दिया गया। एईएन नजीबाबाद दिनेश शर्मा ने बताया कि डेढ़ घंटे का रेल चेंजिग एंड वैल्डिंग ब्लाक स्योहारा पीडब्लूआई ने लिया था। पटरी मरम्मत के बाद सात बजकर 50 मिनट पर खोल दिया गया है। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.