प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 5 -- देल्हूपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रतापगढ़-प्रयागराज रेलमार्ग पर विश्वनाथगंज स्टेशन से पहले छितपालगढ़ गांव के पास सोमवार को मरम्मत की वजह से फाटक करीब आठ घंटे बंद रखा गया। लखनऊ डिवीजन चिलबिला खंड के वरिष्ठ अभियंता अवधेश पाल ने बताया कि प्रयागराज रेलमार्ग पर सुबह दस से शाम छह बजे मरम्म्त के समय छितपालगढ़ रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद रखा गया। इस दौरान ट्रैक पर स्लीपर बदलने के साथ गिट्टी शिफ्ट कराई जा रही है। इससे दिन में छितपालगढ़, पूरे देवजानी, रामपुर खूझी, मल्लूपुर, सराय राजा, बरसंडा गांव के लोगों को परेशानी हुई। मंगलवार को भी क्रॉसिंग का फाटक बंद कर मरम्मत कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.