भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। अब रेल में यात्रा के दौरान न ब्रेक लगने पर झटका लगेगा और न ही रफ्तार बढ़ने पर कंपन महसूस होगा। सूबे की सभी रेल लाइन पर जर्क फ्री करने की कवायद युद्धस्तर पर की जा रही है। अब अमूमन सभी लंबी दूरी की रेल लाइन पूरी तरह से हाई स्पीड के अनुकूल हो जाएगी। रेलवे के नए प्रोजेक्ट के तहत पटरियों के नीचे स्लीपर्स की संख्या बढ़ाई जा रही है और पुराने कपलिंग सिस्टम को बदला जा रहा है। इस बदलाव का सबसे बड़ा असर ट्रेनों की रफ्तार और यात्रियों की सुरक्षा पर पड़ेगा, जिससे सफर पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक हो जाएगा। अक्सर देखा जाता है कि जब ट्रेन किसी मोड़ से गुजरती है तो रफ्तार धीमी होती है। सभी तीखे मोड़ों (शार्प कर्व) को स्मूथ कर्वेचर में बदला जा रहा है। मोड़ों की रेडियस (त्रिज्या) को बढ़ाया जा रहा है। ताकि तेज...