बक्सर, मार्च 27 -- बक्सर, निसं। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेलयात्री कल्याण समिति के सौजन्य से आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार का विदाई समारोह और नव पदास्थापित कुन्दन कुमार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुधीर कुमार सिंह व संचालन इमरान खान और पंकज पटेल ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में जिला कोषागार पदाधिकारी राजनंदन कुमार सिंह शामिल हुए। समारोह में दीपक कुमार एवं कुन्दन कुमार को मोमेंटो, बुके, शॉल और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बक्सर से लेकर रघुनाथपुर तक के समिति के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने कार्यकुशलता का परिचय दिया है। अग्निवीर परीक्षा का समय हो, महाकुंभ मेला के समय भारी भीड़ की समस्या हो या अन्य पर्व त्यौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.