फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 10 -- फर्रुखाबाद। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के शिष्ट मंडल ने मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर को संबोधित ज्ञापन स्थानीय रेल अफसर को सौंपा। नरमू के केंद्रीय उपाध्यक्ष एके द्विवेदी ने बताया कि 25 जनवरी को सिग्नल विभाग में कार्यरत ताराचंद्र को विश्राम दिवस पर कार्य के लिए बुलाया गया था। कर्मचारी की तबीयत खराब थी। जैसे ही कर्मचारी ड्यूटी के लिए स्टेशन पर आया और वहां बेहोश हो गया। भोलेपुर के एक निजी अस्पताल से उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया। वहां का निजी अस्पताल रेलवे से संबद्ध है। संबंधित अस्पताल ने एडमिट नहीं किया। इस वजह से ताराचंद्र को कानपुर के ही एक अन्य निजी अस्पताल ले जाया गया। समय पर उचित इलाज न मिलने से 30 जनवरी को ताराचंद्र की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर होते हुये प्रशासन ने उसे ड्यूटी पर नहीं माना जो संवेद...