लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में संरक्षा जागरूकता बढ़ाने एवं दुर्घटना-मुक्त संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में आयोजित संरक्षा वेबिनार में चर्चा की गई। इसमें परिचालन एवं इंजीनियरिंग विभाग के 60 से अधिक लाइन कर्मचारी शामिल हुए। संरक्षा सलाहकारों ने विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति दी और प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर दिया। सतर्कता आदेश के प्रकार एवं जारी करने की प्रक्रिया, स्टेशन पर ब्लॉक मेमो व सिग्नल विफलता मेमो जैसे विभिन्न मेमो, इंटरलॉक एवं नॉन-इंटरलॉक गेटों की कार्यप्रणाली, ऑटोमैटिक गेटों का संचालन, स्टेशन मास्टर द्वारा फॉर्म भरते समय बरती जाने वाली सावधानियां, शंटिंग कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई। यह आयोजन डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.