फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 2 -- फर्रुखाबाद। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के आह्वान पर रेल कर्मियों ने धरना प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने विरोध प्रकट किया। फतेहगढ़ में सुबह गेट मीटिंग की गयी जिसमें शाखा मंत्री अनुज कुमार, केंद्रीय उपाध्यक्ष एके द्विवेदी ने आठवें वेतन आयोग पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कई समस्याओं पर चर्चा की गयी। यहां टीएन यादव, जाकिर मियां, बृजेश कुमार, अजीत कुमार भट्ट, मुदित वर्मा, राजेश, प्रदीप यादव, मृत्युंज आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.