बेगुसराय, जनवरी 2 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। रेलवे के मान्यता प्राप्त बरगद छाप इम्पलाइज यूनियन की गढ़हरा शाखा के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को रेल पथ कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया। रेल पथ प्रभारी गढ़हरा बरौनी ओमप्रकाश सिंह को नववर्ष की शुभकामना देते हुए बुके भेंट किया। मौके पर शाखा सचिव कृष्ण कान्त, अध्यक्ष पप्पू कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत महतो, उपाध्यक्ष धनंजय यादव, संयुक्त सचिव नबोध कुमार, कोषाध्यक्ष राधे मंडल, कार्यकारी सदस्य दिलीप कुमार, संजीव कुमार और मंडल संगठन सचिव लक्ष्मण कुमार, उदयशंकर कुमार और जोनल प्रतिनिधि संजीव कुमार आदि थे। इस मौके पर सेक्शन इंजीनियर सोहन सिंह, रमेश मंडल, टुना राय, यदुनंदन महतो, विनित चन्द्र झा, रंजन कुमार,मदन राय भी मौजूद थे। रेलकर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा के बाद प्रभारी ने समाधान करने का...