कोडरमा, मार्च 18 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि । मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा द्वारा मंडल के 27 कर्मचारियों को फरवरी 2025 माह में उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया। इन कर्मचारियों ने धनबाद मंडल के विभिन्न खण्डों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल तथा अन्य संरक्षा संबंधी कार्यों का पता लगाया जिससे रेल परिचालन में आने वाली समस्याओं, दुर्घटनाओं, असामान्यताओं को टला गया। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.