काशीपुर, फरवरी 22 -- काशीपुर, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक रविवार को रेलवे स्कूल परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रेलवे यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने की तथा संचालन पेंशनर्स एसोसिएशन के सचिव एसएस सिन्हा ने किया। इस दौरान रेलवे यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा आज 22 फरवरी तक भी केंद्र सरकार ने रेल कर्मचारियों एवम पेंशनर्स के लिए जनवरी माह के डीए की घोषणा नहीं की है। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द डीए की घोषणा 3 से 4 प्रतिशत तक किए जाने की मांग की। आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने तक पेंशनर्स के लिए अंतरिम राहत दिए जाने की भी मांग की। साथ ही पेंशनर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाए। इसके साथ साथ पेंशनर्स की सभी लंबित मांगों पर केंद्र सरकार गंभीरता से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.