प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। मजदूर दिवस पर एनसीआरईएस के महामंत्री आरपी सिंह के निर्देश पर प्रयागराज की स्थानीय शाखाओं की ओर से यूनियन के मंडलीय कार्यालय प्लेटफार्म नंबर 6 के सामने बैठक कर रैली निकाली गई। रैली स्टेशन परिसर से डीआरएम आफिस होकर सुभाष चौराहा पहुंची। यहां हुई सभा को संबोधित करते हुए मंडल मंत्री चंदन सिंह ने मजदूर नीति पर आक्रोश जताया। एनपीएस को लेकर रेल कर्मचारियों ने रोष व्याप्त किया। संयुक्त महासचिव आलोक सहगल, कार्यकारी महासचिव अखिलेश सिंह राठौर, हेडक्वार्टर मंडल सचिव सुरेन्द्र तिवारी, सहायक मंडल सचिव एस रामाराव, दिवाकर शुक्ला, मंडल कोषाध्यक्ष राकेश चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष एसडी मिश्रा, शाखा सचिव संतोष कुमार, अनिल कुमार, नागेन्द्र श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...