नई दिल्ली, फरवरी 17 -- रेल कंपनी टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के शेयर मंगलवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के शेयर मंगलवार को BSE में 10 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 123.35 रुपये पर जा पहुंचे हैं। रेल कंपनी के शेयरों में यह तेजी दो नए ऑर्डर मिलने के बाद आई है। टेक्समैको रेल को मुंबई रेलवे विकास कॉरपोरेशन लिमिटेड और साउथ वेस्टर्न रेलवे से नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी के शेयर पिछले 5 साल में 360 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी को मिले ऑर्डर के डीटेल्सटेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग को मुंबई रेलवे विकास कॉरपोरेशन लिमिटेड से 219.18 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह ऑर्डर मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (MUTP-IIIA) के तहत प्रस्तावित सबर्बन रेलवे लाइन के कंस्ट्रक्शन से जुड़े सिग्निंग इक्विपमेंट के डिजाइन, सप्लाई, ...