नवादा, जनवरी 15 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा शहर में प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज के वर्तमान डिजाइन को लेकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में भारी चिंता व्याप्त है। इसको लेकर रेल ओवर ब्रिज के वर्तमान स्वरूप में बदलाव किए जाने की मांग मुखर रूप से उठायी गयी। आरओबी के मौजूदा स्वरूप से शहर पर मंडराने वाले संकट से चिंतित लोगों ने यह मांग उठायी है। शहर स्थित होटल सेलिब्रेशन में नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन संजय साव के नेतृत्व में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। सभी ने आरओबी के चार नए प्रस्ताव पेश किए, जिससे शहर के किसी भी क्षेत्र में नुकसान की संभावना नगण्य रह जाएगी। प्रेस वार्ता के क्रम में पूर्व चेयरमैन संजय साव ने बताया कि यदि ब्रिज का निर्माण इसके वर्तमान स्वरूप में किया जाता है, तो शहर की आर्थिक और सामाजिक संरचना को अपूरणीय क्षति प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.