चक्रधरपुर, फरवरी 19 -- मनोहरपुर। चक्रधरपुर रेल अनुमंडल के एडीआरएम इंफ्ऱा. अमितेन्द्र त्रिपाठी ने बुधवार को रेल अधिकारियो संग मनोहरपुर स्टेशन का निरिक्षण किया। इस दौरान अधिकारियो ने मनोहरपुर में अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विभिन्न योजनाओं की भौतिक निरिक्षण किया। मौके पर एडीआरएम ने योजनाओं के निरिक्षण के बाद सम्बंधित अधिकारियो से योजना के प्रगति पर आवश्यक जानकारी लेते हुए कई निर्देश दिए। साथ ही अमृत भारत के तहत स्टेशन परिसर में बनाये जा रहे, व बनने वाले सड़क व ड्रेन सिस्टम को लेकर भी जानकारी लेते हुए निदेश दिया। मौके पर सीनियर डीईईजी चंद्रशेखर समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...