लखनऊ, मई 2 -- लखनऊ, संवाददाता एलडीए कॉलोनी रामलीला मैदान की रेलिंग में शुक्रवार को एक गोवंश का शव लटका मिला। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं मौके पर पहुंच कर हंगामा करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की। एसीपी कृष्णानगर विकास कुमार पाण्डेय के मुताबिक रामलीला मैदान के पास रेलिंग में गोवंश का शव लटका मिला था, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, बजरगंज दल के सचिन सिंह और पूर्व पार्षद विमल तिवारी ने घटना की जानकारी मिलने पर प्रदर्शन किया। शनिदेव मंदिर तिराहे के पास बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हुए। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि फुटेज की मदद से पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...