मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर। एनएच 57 पर चंदन बखरी चौक के समीप शनिवार दोपहर रेलिंग से टकराकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार अहियापुर थाने के राघोपुर निवासी राजेश राम का पुत्र नरेश कुमार (20) घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को मेडिकल में भर्ती कराया। वहां से परिजन निजी अस्पताल ले गए। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अहियापुर पुलिस ने बताया कि युवक बाइक से कहीं जा रहा था। अचानक चौक के पास रेलिंग से टकराकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें युवक घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.