मऊ, फरवरी 22 -- रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार और थकान का जानलेवा गठजोड़ एक बार फिर देखने को मिला। रानीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पॉइंट नंबर 278.3 पर शनिवार की सुबह चालक को झपकी आने के कारण डीसीएम ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक्सप्रेस-वे की रेलिंग तोड़ते हुए जल निकासी के लिए बने नाले में जाकर फंस गई। इस घटना में चालक को हल्की चोटे आई। सूचना पर पहुंची यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरु किया। चालक मलखान राजस्थान से डीसीएम ट्रक में भारी मात्रा में लहसुन लादकर पटना (बिहार) की ओर जा रहा था। जैसे ही वह रानीपुर ग्रामसभा के समीप एक्सप्रेस-वे के पॉइंट नंबर 278.3 पर पहुंचा तो उसे तेज नींद की झपकी आ गई। नींद के कारण वाहन से नियंत्रण खो बैठा और डीसीएम तेज रफ्तार में सड़क किनारे लगी लोहे की ...