मऊ, मई 19 -- रानीपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार दोपहर भुसुवा के पास 274.7 माइलस्टोन पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। संयोग अच्छा था कि इस वाहन की चपेट में कोई नहीं आया। बड़ी दुर्घटना टल गई। चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। ट्रक का चालक अली हसन और परिचालक फैजान पटना से पेपर रोल लेकर बरेली जा रहे थे। रास्ते में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की दोपहर भुसुवा के पास 274.7 माइलस्टोन के समीप आगे जा रहे एक ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे जा रहे ट्रक के चालक ने वाहन को बचाने के दौरान नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर ट्रक डिवाइडर की रेलिंग को तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। संयोग अच्छा था कि ट्रक पलटा नहीं और कोई जनहानि नहीं हुई। चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित बच गए। घटना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.