बेगुसराय, फरवरी 6 -- गढ़हरा(बरौनी)। रेलवे उप-मंडलीय अस्पताल गढ़हरा में शुक्रवार को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन चिकित्सा अधीक्षक डॉ सचिन कुमार वर्मा के नेतृत्व में लगाया गया। इस बीएमडी कैंप में एक सौ रेलकर्मी व उनके परिवार सदस्यों ने भाग लिया। डॉ. अनिमा, डॉ. कमल भगत आदि के द्वारा लोगों के बोन मिनरल डेंसिटी की जांच की गई। इसके माध्यम से चिकित्सक ने हड्डियों में कैल्शियम और अन्य खनिजों की मात्रा को बताया। उन्हें बेहतर खानपान, व्यायाम, चिंतन मुक्त जीवनशैली आदि के बारे में भी बताया। कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य ऑस्टियोपोरोसिस जो हड्डियों का कमजोर होना पता लगाना और फ्रैक्चर होने के जोखिम को भांपना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.