वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बरेका स्टेडियम में बुधवार से 18वीं अखिल भारतीय रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता (पुरुष/महिला) शुरू हुई। उद्घाटन मैच बरेका और दक्षिण मध्य रेलवे के बीच खेला गया। जिसमें बरेका की टीम ने दक्षिण मध्य रेलवे को 19-13 से हरा दिया। महिला वर्ग में पहला मैच उत्तर रेलवे और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीमों के बीच खेला गया। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीम ने 24-16 से जीत दर्ज की। इसमें दर्जनभर से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर और बरेका खेल संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव ने गुब्बारों को उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य यांत्र...