नई दिल्ली, फरवरी 23 -- रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (RailTel Corporation of India) के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव 1136.18 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिलने के बाद दर्ज किया गया है। बीएसई में RailTel Corporation of India के शेयर 335 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 337.80 रुपये के लेवल पर पहुंचने में सफल रहा था। बता दें, कुछ देर के बाद इसमें थोड़ी नरमी देखने को मिली है। यह भी पढ़ें- Rs.590 करोड़ की धोखाधड़ी के बाद इस बैंक का बुरा हाल, 15% गिरा भावकंसोर्टियम में मिला है काम कंपनी को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से 1136.18 करोड़ रुपये का काम मिला है। यह काम कंपनी को 5 साल के लिए मिला है। कंपनी को यह काम अशोका बिल्डकॉम के कंसोर्टियम में...