गाजीपुर, दिसम्बर 10 -- गाजीपुर। जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन गाजीपुर सिटी के प्लेटफॉर्म नं. एक के पूर्वी छोर से 23 वर्षीय अमन कुमार को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से पिट्टू बैग में 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुईं, जिनकी अनुमानित कीमत 5,760 रुपये है। गिरफ्तारी पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देशन में जारी अभियान के तहत की गई। बरामद शराब सहित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...