कौशाम्बी, जनवरी 11 -- ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी शक्तिपीठ कड़ा धाम के तीर्थ पुरोहित तथा अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री लालचंद पंडा ने सिराथू रेलवे स्टेशन एवं सैनी बस स्टॉप का नाम बदलकर 'कड़ा धाम सिराथू रेलवे स्टेशन' एवं 'कड़ा धाम सैनी बस स्टॉप' किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, रेलमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री सहित संबंधित विभागों को पत्र भेजा है। तीर्थ पुरोहित लालचंद पंडा ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि भारत के 51 शक्तिपीठों में शामिल शक्तिपीठ कड़ा शीतला धाम का अत्यंत धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व है। मान्यता के अनुसार यहां माता सती के दाहिने हाथ का पंजा और कड़ा गिरा था, इस कारण इस स्थान का नाम कड़ा धाम पड़ा। कड़ा धाम स्थित मां कड़ा वासिनी के दर्शन के...