हल्द्वानी, जनवरी 1 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर एक सफाई कर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्टेशन में कैंटीन संचालक ने सफाईकर्मी से मारपीट की। पीड़ित ने जीआरपी थाना काठगोदाम में आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपी है। राजेंद्रनगर राजपुरा पड़ाव निवासी अनिल कुमार ने जीआरपी थाने में दी तहरीर में लिखा कि वह हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारी है। आरोप है कि बीती 22 दिसंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे स्टेशन परिसर में स्थित कैंटीन संचालक ने उसे बुरी तरह पीटा और अपमानजनक शब्द कहे। थानाध्यक्ष कमल कोरंगा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...