बांदा, दिसम्बर 18 -- बांदा। संवाददाता सुल्तानपुर जनपद के कटका खानपुर (द्वारिकागंज) निवासी कमलेश कुमार मिश्र बांदा अपने दोस्त के यहां आए थे। गुरुवार को वह सिविल लाइंस बांदा स्थित दोस्त दीपक मेहरा के आवास से वह सुल्तानपुर गए। बलिया एक्सप्रेस में वह सुल्तानपुर चले गए और उनका बैग रेलवे स्टेशन में छूट गया। दीपक को दोस्त ने फोन कर बताया कि बैग रह गया है। दीपक ने जीआरपी थाने में सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक ने प्लेटफार्म ड्युटी पर तैनात आरक्षक मोहम्मद निराले को भेजा तो बैग मौके पर मिल गया। कागजात लेकर बैग दीपक को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.