हापुड़, फरवरी 18 -- पिलखुवा। रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे रखा एक बड़ा पत्थर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। यह रास्ता प्रतिदिन सैकड़ों लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है, खासकर सुबह और देर शाम के समय यात्रियों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में सड़क किनारे पड़ा यह पत्थर कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरा होने पर पत्थर साफ दिखाई नहीं देता, जिससे दोपहिया वाहन चालक या पैदल यात्री उससे टकरा सकते हैं। कई बार वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाकर खुद को संभालना पड़ा है। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शहर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ऐसे अवरोधों को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित स्थान का निरीक्षण कर पत्थर को भी शीघ्र हटवा दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.