देहरादून, फरवरी 21 -- देहरादून। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से रेलवे स्टेशन पर 'नशामुक्त भारत अभियान' के तहत एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों ने उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी का अवलोकन किया और व्यसनों के दुष्प्रभावों को समझा। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों ने समाज से नशारूपी बुराई को जड़ से खत्म करने और स्वयं कभी नशा न करने की शपथ ली। कार्यक्रम में नरेश गुप्ता, गंगा सिंह नेगी, केके थपलियाल, प्रकाश सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र राणा, एचएस राणा और आरएम रतूड़ी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.