कन्नौज, दिसम्बर 1 -- कन्नौज, संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर तीन छात्राओं के साथ संदिग्ध स्थिति में ब लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने लव जिहाद का मामला बताते हुए आरोपित पर कार्रवाई को लेकर हंगामा काटा। जीआरपी पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की और उसे सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली पुलिस ने युवक से पूछताछ हा करने के बाद छात्राओं के परिजनों से जानकारी ली। देर शाम तक पुलिस पूछताछ में जुटी रही। उधर चर्चा रही कि युवक अपना नाम भी बदलकर बताता था। हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं कर रहा।जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज में पड़ने वाली बिल्हौर निवासी तीन छात्राएं रोज की तरह सोमवार की सुबह ट्रेन से कन्नौज आ रही थीं। तभी बिल्हौर निवासी समुदाय विशेष का युवक भी उन छात्रों का पीछा करते हुए कन्नौज पहुंच गया। यहां रेलवे स्टेशन पर य...