मुरादाबाद, मार्च 22 -- नई दिल्ली से लखनऊ जा रहे एआईआरएफ और नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। वंदे भारत ट्रेन से सवार महामंत्री के लिए नरमू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंच गए और फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। संक्षिप्त संबोधन में महामंत्री ने रनिंग कर्मियों के 25 प्रतिशत माइलेज भत्ता बढ़ाने और सभी श्रेणी को हार्ड व रिस्क एलाउंस देने की बात दोहराई। इस दौरान नरमू के मंडल मंत्री राजेश चौबे, अध्यक्ष मनोज शर्मा, सहायक मंडल मंत्री एके सिंघल, रजनीश चौबे, मनोज शर्मा, राजपाल, विनेश कुमार, राकेश बलोदी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.