बुलंदशहर, जनवरी 21 -- रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को इसी वर्ष बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों ने निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए मार्च तक सभी कार्य समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत स्टेशन भवन, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है, जिससे यात्रियों को जल्द ही सुविधाजनक और आधुनिक स्टेशन की सौगात मिल सके। रेलवे स्टेशन का कार्य पूर्ण होने के बाद बुलंदशहर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। इससे यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। स्टेशन अधीक...