पीलीभीत, फरवरी 10 -- पीलीभीत। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची थाना सुनगढ़ी पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसा सोमवार दोपहर दो बजे थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के छतरी चौराहे से स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। शहर की एलएच शुगर फैक्ट्री में गन्ना डाल कर लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने सीतापुर आंख के अस्पताल के सामने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। हादसे के बाद दुर्घटना करने वाला चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना स्थानीय राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी फोर्स के साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.