देहरादून, फरवरी 22 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ से देहरादून आए एक यात्री का कीमती आई-फोन शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन के वीआईपी वेटिंग हॉल से चोरी हो गया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है। लखनऊ के जानकीपुरम निवासी आशुतोष सिंह शुक्रवार को जनता एक्सप्रेस से देहरादून पहुंचे थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे स्टेशन पहुंचने के बाद वे वीआईपी वेटिंग हॉल में जाकर बैठ गए। सुबह करीब आठ बजे उन्होंने अपना आई-फोन 16 प्रो मैक्स वहीं चार्जिंग पर लगाया और हाथ-मुंह धोने के लिए वॉशरूम चले गए। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति उनका फोन लेकर फरार हो गया। वापस आने पर फोन गायब देख आशुतोष के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत जीआरपी थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें एक संदिग्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.