पटना, दिसम्बर 12 -- पटना जंक्शन से कंकड़बाग और हनुमाननगर जाने वाले ऑटो और ई-रिक्शा के लिए शुक्रवार से नई व्यवस्था लागू कर दी गई। ऑटो और ई-रिक्शा को रेलवे स्टेशन के पास स्थित टाटा पार्क के पास पार्किंग करना है। यातायात पुलिस ने इसे बखूबी से लागू भी कराया पर कई ऐसे ऑटो थे जो निर्धारित स्थल के आगे वाहनों को खड़ा कर दिए जिससे रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्रियों को पता नहीं चल पाया कि वे ऑटो पकड़ने के लिए कहां जाएंगे। क्योंकि ऑटो फ्लाईओवर की ओर लगा दिए थे ऐसे में बड़ी संख्या में यात्री गोलंबर के पास ही इंतजार कर रहे थे। यातायात पुलिस के कई पदाधिकारी मौके पर जब तक मौजूद थे व्यवस्था काफी दुरुस्त रही, लेकिन उनके जाते ही ऑटो चालकों की मनमानी शुरू हो गई। पटना जंक्शन के निकास और प्रवेश द्वार के पास ऑटो का जमावड़ा न हो इसके लिए नई ट्रैफिक व्यवस्था को ...