अयोध्या, दिसम्बर 4 -- पूरा बाजार। बिल्हर घाट रेलवे स्टेशन के पास युवक का शव मिला है। युवक के साथी मोहम्मद आदिल ने बताया कि मृतक शफीर आलम (29) पुत्र सगीर आलम बकीं दक्षिण टोला मतनिया तालाब जनपद बाराबंकी का निवासी है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान ट्रेन में सफीर आलम के साथ वह भी था। किन्ही कारणों से वह ट्रेन से गिर गया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जीआरपी चौकी प्रभारी अयोध्या चंद्रमणि पांडे ने बताया की बुधवार की रात लगभग आठ बजे कैफियत एक्सप्रेस 12225 से गिरकर सफीर आलम की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...