छपरा, फरवरी 19 -- छपरा/ मांझी, हसं/ एसं। मांझी। मांझी रेलवे स्टेशन के पुराने ट्रैक पर बुधवार की रात में मिले युवक के शव की पहचान सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र स्थित कचनार गंगपुर गांव निवासी ललन शर्मा के पुत्र मुकेश कुमार शर्मा के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने सदर अस्पताल में बताया कि बुधवार की रात मुकेश के मोबाइल पर कॉल किया गया तो फोन मांझी थाना में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने रिसीव किया। उन्होंने जानकारी दी कि ट्रेन दुर्घटना में मुकेश की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मांझी थाना पहुंचे, जहां बताया गया कि उनका शव पुराने मांझी रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला है। परिजनों के अनुसार, मुकेश शर्मा एक वेटनरी दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के पद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.