हाजीपुर, अगस्त 29 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता आंतकवादियों के देश में घुसपैठ की खबर पर राज्य पुलिस मुख्यालय ने हाईअलर्ट जारी कर दिया है। सभी सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी के तहत हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पूरी चौकसी बरती जा रही है। हर आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। संदिग्धों की जांच भी हो रही है। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट मोड में रखा गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी गई हैं और संदिग्धों की गिरफ्तारी या सुराग देने वालों के लिए 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। वहीं आतंकियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उनके भ्रमण व अन्य गतिविधियों पर पूरी कड़ाई से जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.