भागलपुर, फरवरी 24 -- सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे एक युवक को पीछे से एक अन्य युवक ने हाथ में पहने पंच से सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। घायल युवक को थाने लाए जाने पर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज ले जाया गया, जहां से उसे मायागंज रेफर कर दिया गया। घायल ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...