पटना, जनवरी 9 -- रेल पुलिस ने शुक्रवार को पटना जंक्शन और पटना साहिब रेलवे स्टेशन के पास से 2259 लीटर विदेशी शराब जब्त की। दोनों स्टेशनों पर लावारिश अवस्था में शराब की पेटी रखी थी। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जीआरपी के अधिकारियों ने बताया कि पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक के पास से 2250 लीटर और पटना साहिब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 के पास से नौ लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पटना जंक्शन के प्लेटफार्म एक से तीन चोरी के मोबाइल और चोरी करने वाले शातिरों को गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...