गोपालगंज, जनवरी 21 -- थावे, एक संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-छपरा रेलखंड अंतर्गत थावे जंक्शन एवं गोपालगंज स्टेशन पर बुधवार को वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन ने रेल पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने थावे जंक्शन पर स्टेशन की साफ-सफाई, टिकट बुकिंग काउंटर, यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बेहतर यात्री सुविधाओं को हमेशा बहाल रखने को कहा। उन्होंने स्टेशन परिसर के साथ-साथ स्टेशन के बाहर भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में यूरिनल बनाने की मांग रखी। जिस पर डीआरएम ने कार्रवाई पर विचार करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीआरएम ने गोपालग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.