जमशेदपुर, मार्च 28 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे मिक्सड हायर सेकेंडरी स्कूल (इग्लिश मिडियम) चक्रधरपुर के कैंपस-1 का सत्र 2024-25 का शुक्रवार को वार्षिक परीक्षा का परिणाम प्रपत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न कक्षाओं के कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी सेक्सन के छात्रों को अलग अलग कक्षाओं में उनके अभिभावकों की उपिस्थति में स्कूल के कायदे कानून के मुताबिक वार्षिक मूल्यांकन व परिणाम प्रपत्र सौंपा गया। इस परिणाम प्रपत्र के साथ बच्चों को रेलवे इग्लिश मिडियम हाई स्कूल कैंपस-2 मैदान में आगामी दो अप्रैल लग रहे डिज्नी मेला का एक सदस्य का पास नि:शुल्क प्रदान किया। मेले के अंदर लगे झूलों में निर्धारित शुल्क से 50 प्रतिशत रियायत दर से इसका आनंद लिया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.