भागलपुर, जनवरी 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता रेलवे से सेवानिवृत्त जेई 65 वर्षीय एसएन पंडित की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। गुरुवार को औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र में बाबूपुर रेलवे पुल के पास से उनका शव बरामद किया गया। वे मूल रूप से बांका जिले के बेलहर के रहने वाले थे। शहर में सुरखीकल में मकान बनाकर परिवार के साथ वे रहते थे। सूचना मिलने पर औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि शव बरामद होने के कुछ ही देर बाद उनकी पहचान हो गई। मृतक के परिजन भी पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा। काफी देर तक रेलवे ट्रैक के बगल में बैठे रहे, ट्रेन आते ही पटरी पर जा बैठे औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना के थानेदार इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि घटना को लेकर घटनास्थल के आस-पास लोगों से पूछताछ कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.