कौशाम्बी, दिसम्बर 13 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। दिल्ली-हावड़ा रेलवे मुख्य मार्ग पर मीठेपुर सयारा के पास बने महाराजा बिजली पासी रेलवे सेतु की परत बनने के पांच वर्ष में ही उखड़ने लगी। इससे सेतु पर हादसे की सम्भावना बढ़ गई। खबर को हिन्दुस्तान ने 12 दिसम्बर के अंक में 'उखड़ गई है रेलवे सेतु की परत, सरिया बाहर' प्रमुखता से प्रकाशित किया। असर इतना तेज हुआ कि 13 दिसम्बर को ही सेतु निगम के कर्मचारियों ने मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। मीठेपुर सयारा स्थित दिल्ली-हावड़ा रेलवे मुख्य मार्ग पर वर्ष 2020 में 41 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से रेलवे सेतु का निर्माण कराया गया था। निर्माण हुए अभी पांच साल भी पूरे नहीं हुए और रेलवे सेतु की परत उखड़ने लगी और सरिया बाहर नजर आने लगी। इससे पुल पर सफर करने के बाद बाइक, चार पहिया वाहनों व स्कूली के हादसे का शिकार ...