सोनभद्र, जनवरी 8 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों पर ड्यूटी के दौरान जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमलें में एक जवान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना के मामले में मोरवा थाना क्षेत्र की गोरबी चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी धरपकड़ तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार आरपीएफ आउटपोस्ट सिंगरौली में पदस्थ आरक्षी मनोज कुमार प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीते 08 जनवरी की रात वे आरक्षी चंदन कुमार के साथ रेलवे संपत्ति की सुरक्षा में तैनात थे। सिंगरौली एवं महदेइया रेलवे स्टेशन के मध्य किलोमीटर संख्या 192/34 से फाटक संख्या 16/SPL/T के बीच रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक ड्यूटी थी। रात लगभग 1:25 बजे पहाड़ी की ओर से करीब 12 अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और उन्हे वहां से हटने की धमकी देने ल...