जमशेदपुर, जून 4 -- रेलवे सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा संगठन) में वालंटियर की संख्या बढ़ेगी। दक्षिण पूर्व जोन के एजीएम ने यह आदेश जारी किया है। चक्रधरपुर समेत रांची, आद्रा एवं खड़गपुर मंडल रेल में पत्र भेजा गया है, ताकि मानव सेवा, आपदा प्रबंधन व सुरक्षा का जज्बा रखने वाले स्वस्थ युवा और शिक्षित रेलकर्मी सिविल डिफेंस के वालंटियर बन सकें। गार्डेनरीच रेलवे सिविल डिफेंस वालंटियर बनने के इच्छुक रेलकर्मियों से आवेदन मांग रहा है। सिविल डिफेंस का उद्देश्य किसी दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या आतंकी खतरे जैसे आपात समय में रेल संपत्तियों, कर्मचारियों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। रेलवे सिविल डिफेंस के वालंटियर को बचाव और राहत कार्यों का प्रशिक्षण दिलाता है। बताया जाता है कि पूरे जोन में आपदा के समय बचाव एवं राहत कार्य चलाने के लिए करीब 500 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.