मोतिहारी, दिसम्बर 13 -- हरसिद्धि, एसं। सुगौली भाया हाजीपुर रेलवे लाइन का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। रेलवे लाइन से कुछ लोगों का घर नहीं हट पाया था, जिसको लेकर हरसिद्धि प्रशासन के द्वारा शनिवार को बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को साफ कराया गया । अतिक्रमण का नेतृत्व सहायक भू अर्जन पदाधिकारी विकास कुमार सिंह व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह सीओ अरविंद कुमार चौधरी कर रहे थे। भू अर्जन पदाधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि दूधही मलाही टोला में चार पांच व्यक्ति अपना घर नहीं हटा रहे थे, जिसके कारण निर्माण कार्य में परेशानी हो रही थी। अतिक्रमणकारियों को अपना घर हटाने की नोटिस दिया गया था। उसके बावजूद भी घर नहीं हटाया गया, जिसको लेकर सीओ अरविंद कुमार, हरसिद्धि थाना पुलिस बल, भू अर्जन पदाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण को साफ कराया गया। अतिक्रमण करने वाल...