चंदौली, मार्च 18 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पीथापुर गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक घर से नोनार तुलसी आश्रम बाजार में जा रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक फोन से बात करते हुए जा रहा था तभी पटना की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। नागनपुर गांव निवासी उदयनारायण राजभर के चार पुत्र चंदन, कुंदन, सूरज और शक्तिमान थे। 22 वर्षीय सूरज नागनपुर स्थित अपने घर से दोपहर बाद करीब 3 बजे नोनार के लिए निकला था। जैसे ही वह पीथापुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पोल संख्या 731/1 और 732/1 के पास से रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी दर्दनाक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.