औरैया, जनवरी 7 -- फफूंद, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर पाता रेलवे स्टेशन से करीब 300 मीटर दूर डाउन लाइन पर मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान पाता गांव निवासी 32 वर्षीय आशीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक रेलवे लाइन पार कर खेतों में फसल की रखवाली करने गया था और लौटते समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की है। पाता गांव के सामने से गुजरने वाली दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन के दूसरी ओर स्थित खेतों में किसान रोजाना फसल देखने के लिए लाइन पार करते हैं। आशीष कुमार भी मंगलवार को करीब चार बजे रेलवे लाइन क्रॉस कर खेतों की ओर गया था। देर शाम घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच रात में पाता स्टेशन की ओर डाउन लाइन पर एक युवक का शव मिलने की सूचना ट्रैक मैन ने पुलिस को दी। सूचना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.