चंदौली, मार्च 28 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम के समीप गुरुवार की शाम लगभग छह बजे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन के चपटे में आने एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये जिला हास्पिटल भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। धीना थाना क्षेत्र के पसाई गांव के रहने वाले 65 वर्षीय झगडू राजभर तुलसी आश्रम बाजार करने आए थे। परिजनों के अनुसार उनको कान से कम सुनाई देता था। घर जाने के लिए पैदल रेलवे ट्रैक पार करने लगे लोगों ने बताया कि ट्रेन द्वारा कई बार हॉर्न बजाया गया। लेकिन हॉर्न की आवाज न सुनने के कारण नाखडू राजभर रेलवे ट्रैक से नहीं हट पाए। जिससे ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना की सूचना लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.