उन्नाव, फरवरी 4 -- उन्नाव। सोशल मीडिया पर बुधवार दोपहर बीघापुर रेलवे स्टेशन के पास दो युवतियों का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में दोनों महिलाएं सीधे पटरी के पास और रेलवे लाइन पर खड़ी होकर रील बना रही हैं। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो लगभग 1.04 मिनट का है और इंस्टाग्राम पर प्रिया पंडित के अकाउंट से शेयर किया गया है। प्रिया के इंस्टाग्राम पर करीब 28.7 हजार फॉलोअर्स हैं। रेलवे नियमों के अनुसार किसी भी रेलवे ट्रैक, प्लेटफॉर्म के किनारे या प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो बनाना सख्त मना है। विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रेन की तेज गति, अचानक आगमन और बिजली के खंभों से करंट का खतरा हमेशा बना रहता है। सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।...